संसद के विशेष सत्र के दौरान लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पारित हो गया। आज गुरुवार को यह बिल राज्यसभा में पेश किया जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेश ने महिला आरक्षण बिल को लेकर कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार जनता को धोखा दे रही है। कांग्रेस पार्टी ने इस बिल का समर्थन किया है। इसे तत्काल प्रभाव से लागू किया जाना चाहिए। लेकिन केंद्र सरकार इसे टालने में लगी है।
मुख्यमंत्री भूपेश ने गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि ”वे धोखेबाज हैं। जो महिला आरक्षण बिल लाया गया है, उसका कांग्रेस ने समर्थन किया है। लेकिन इसे जनगणना और परिसीमन होने के बाद लागू किया जाएगा, इसमें कई साल लगेंगे। सोनिया गांधी ने साफ कहा कि इसे तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए। लेकिन हमें