अंतर विश्वविद्यालय राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय की कबड्डी टीम का चयन किया गया है। चयन प्रक्रिया में विश्वविद्यालय के सात संकायों में अध्ययनरत कबड्डी खिलाड़ियों ने भाग लिया।
चयन समिति के सदस्यों डॉ. विपुल भट्ट, डॉ. धर्मेन्द्र बालियान ने बताया कि चयन समिति द्वारा तुषार राठी, आयुष, पंकज शर्मा, रिषभ पुंडीर, दीपांशु बालियान, सत्यम तोमर, रितिक कुमार, रोहित, अर्जुन मान, वरूण राणा, आर्य जटराणा, हार्दिक राठी, ईशांक चौधरी, अर्जुन कुमार पंवार, तनिष्क कुमार, विपुल कुमार सहित 16 संभावित खिलाड़ियों का चयन किया गया है। अभ्यास एवं प्रदर्शन के आधार पर 12 सदस्यीय टीम आगामी 19 अक्टूबर से गुरु काशी विश्वविद्यालय, पंजाब में गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेगी।