जिला राष्ट्रीय जनता दल ने शुक्रवार को जिला परिषद उपाध्यक्ष धीरेंद्र यादव के आवास पर बैठक आयोजित की गई।इस बैठक में संगठन को मजबूत बनाने के लिए विभिन्न प्रकोष्ठ का गठन कर कर्मठ व सुयोग्य पार्टी कार्यकर्ताओं को इसकी जिम्मेदारी दी गई है।
राजद जिलाध्यक्ष प्रो मो ताहिर ने बताया कि जिला राष्ट्रीय जनता दल द्वारा ललन कुमार यादव को आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया है।वही मजदूर प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार यादव को मनोनीत किया गया है।जिला अध्यक्ष ने नव मनोनीत प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष को 15 दिनों के अंदर जिला कार्यकारिणी का गठन कर जिला कार्यालय में समर्पित करने का निर्देश दिए ताकि प्रदेश कार्यालय को इसकी सूचना दी जा सके।
नव मनोनीत प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष ललन कुमार यादव एवं विनोद कुमार यादव ने कहा कि पार्टी द्वारा जो मुझे जिम्मेदारी दी गई है।उसका निर्वहन इमानदारी पूर्वक करूंगा। इस अवसर पर जिला पार्षद उपाध्यक्ष धीरेंद्र यादव ने फूलमाला पहनाकर उन्हें बधाई और शुभकामना दी। इस मौके पर सुशील चौधरी, अरुण यादव, रूपेश कुमार,सदानंद यादव, वीरेंद्र राम,बिंदु शर्मा, मनोज यादव, विदुर यादव, विजेंद्र कुमार यादव, हीरा यादव,पवन यादव, गजेंद्र यादव, रमेश यादव,मोहम्मद यूसुफ, बब्बन सिंह एवं अमन सिंह सहित अन्य मौजूद थे।