Logo
Header
img

किशोर न्याय परिषद के प्रधान दंडाधिकारी ने मंडल कारा का निरीक्षण किया

किशोर न्याय परिषद के प्रधान दंडाधिकारी मनोज कुमार ने शुक्रवार को किशोर न्याय परिषद के सदस्य अरविंद कुमार झा के साथ मंडल कारा का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान तरुण वार्ड में चार संभावित किशोर को देखते हुए जेल अधीक्षक के माध्यम से बच्चों की सूची एवं उनका विचारण किस न्यायालय में चल रहा है। उसकी जानकारी भेजने को कहा।

अन्य किशोर से पूछताछ भी की।कारा अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि पूर्व में भी जिला विधिक सेवा प्राधिकार को कुछ बच्चों को चिन्हित कर सूची भेजी गई थी। उन्हें प्रधान दंडाधिकारी को बताया कि बंदियों को मिलने वाली सुविधाओं एवं किशोर न्याय परिषद में 18 वर्ष से कम बच्चों के वादों के विचारण के संबंध में दीवाल लेखन करा रखा है।

प्रधान दंडाधिकारी ने किशोर न्याय अधिनियम के कई प्रावधानों पर चर्चा की। जेल अधीक्षक ने जेल में बनाए गए उत्पाद भी प्रधान दंडाधिकारी को भेंट किया। मौके पर किशोर न्याय परिषद के पीठ लिपिक कृत्यानंद पासवान भी मौजूद थे।

Top