Logo
Header
img

महिला आरक्षण विधेयक लाकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मातृशक्ति को सम्मानित किया : विजय लक्ष्म

-भाजपा मुरादाबाद कार्यालय पर महिला मोर्चा महानगर के तत्वावधान में महिला आरक्षण विधेयक राज्यसभा में पास होने खिलाई मिठाई

मुरादाबाद, 21 सितम्बर (हि.स.)। लोकसभा के बाद आज राज्यसभा में महिला आरक्षण बिल नारी शक्ति वंदन विधेयक पास होने पर आज रात्रि में भारतीय जनता पार्टी मुरादाबाद के बुद्धि विहार स्थित कार्यालय पर भाजपा महिला मोर्चा महानगर के तत्वावधान में महिला पदाधिकारियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। भाजपा महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष विजय लक्ष्मी पंडित ने कहा कि नारी शक्ति वंदन विधेयक संसद के दोनों सदनों में पास होने का श्रेय सीधे-सीधे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जाता है। महिला आरक्षण विधेयक लाकर प्रधानमंत्री ने मातृशक्ति को सम्मानित किया है। इसके पारित होने से नए युग की शुरुआत होगी। प्रधानमंत्री मोदी ने जी20 में महिलाओं के नेतृत्व वाली प्रगति का दृष्टिकोण प्रस्तुत किया। महिला सशक्तीकरण दूसरे दलों के लिए राजनैतिक मुद्दा होगा, लेकिन उनकी भारतीय जनता पार्टी और केंद्र सरकार के लिए यह राजनैतिक नहीं, बल्कि मान्यता का मामला है। भाजपा मुरादाबाद महानगर के अध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा कि महिला आरक्षण बिल युग बदलने वाला विधेयक है। उन्होंने कहा कि बुधवार और गुरुवार का दिन भारतीय संसद के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों से लिख गया है। इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रिया अग्रवाल, भाजपा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की महानगर संयोजक अल्पना रितेश गुप्ता, पूर्व क्षेत्रीय मंत्री डॉ मदालसा शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ शशि चौहान, गीता शर्मा, शीतल राजपूत, हेमा खत्री, सुनीता शर्मा, शशि किरण, रंजना शर्मा सहित समस्त भाजपा महिला मोर्चा पदाधिकारी उपस्थित रहीं।
Top