हिसार निवासी आईपीएस व मेघालय के डीजीपी डा. एलआर बिश्नोई ने श्री कृष्ण व गुरु जम्भेश्वर भगवान की जन्माष्टमी के पर्व पर देश व प्रदेश वासियों को बधाई दी है। अपने संदेश में डा. बिश्नोई ने गुरु जम्भेश्वर भगवान की 573वीं जयंति पर गुरु जम्भेश्वर भगवान को नमन करते हुए सभी की सुख समृद्धि की कामना की है।
डीजीपी डॉ. एलआर बिश्नोई ने गुरुवार को कहा कि गुरु जम्भेश्वर भगवान के द्वारा बताये गये नियम किसी एक व्यक्ति, समाज, जाति या संप्रदाय के लिए नहीं हैं बल्कि ये पूरी मानवता के कल्याण के लिए हैं। उनके सभी नियम आज विज्ञान के पैमाने पर खरे उतरते हैं और आज भी उतने ही प्रासांगिक हैं जितने 538 वर्ष पूर्व थे। विश्व की समस्याओं के समाधान के लिए इनकी महति प्रासांगिकता हमेशा बनी रहेगी।
सभी को हर परिस्थिति में गुरु जम्भेश्वर भगवान पर पूर्ण विश्वास व श्रद्धाभाव रखते हुए प्रसन्नतापूर्वक हर विषम परिस्थिति का मुकाबला करने के लिए अच्छे कर्म करते रहने चाहिए। वह यही कामना करते हैं कि गुरु जम्भेश्वर भगवान के दिखाये रास्ते पर चलकर समाज व देश तरक्की करें और भगवान का आशीर्वाद उनपर हमेशा बना रहे।