Logo
Header
img

विधायक लक्ष्मण नापा ने रतिया शहर में बाईपास बनाने की रखी मांग

रतिया के विधायक लक्ष्मण नापा ने शुक्रवार को हरियाणा विधानसभा सत्र के पहले दिन उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला से रतिया शहर में बाईपास बनाने की मांग रखी।

विधायक ने विधानसभा में रतिया शहर व सड़क़ों की समस्याएं भी उठाईं। उन्होंने कहा कि रतिया शहर पंजाब के साथ पड़ता है। जो भी नागरिक सिरसा, फतेहाबाद व राजस्थान से चंडीगढ़ जाते हैं वह रतिया से होकर जाते हैं। दिल्ली एयरपोर्ट पर भी जाने के लिए रतिया से होकर जाना पड़ता है। इसलिए बहुत जरूरी है कि शहर में बाईपास बने ताकि लोगों को जाम व ध्वनि प्रदूषण से निजात मिले। इस पर उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि रतिया शहर के बाईपास के लिए एक महीने के अंदर तुरंत सर्वे करवाया जाएगा।

Top