Logo
Header
img

कांग्रेस कार्यालय में प्रथम मुख्यमंत्री श्रीबाबू की मनायी गयी जयंती

जिला कांग्रेस कार्यालय बंजरिया पंडाल में शनिवार को जिलाध्यक्ष ई शशिभूषण राय उर्फ गप्पू राय की अध्यक्षता में बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्री कृष्ण सिंह जी के 136वीं जयंती मनायी गयी।


इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि श्री बाबू आधुनिक बिहार के निर्माता थे।21 अक्टूबर, 1887 को बिहार के मुंगेर जिले में जन्मे श्रीबाबू स्वतंत्रता आंदोलन के प्रखर सेनानी थे।बिहार के लोग उन्हे समाजिक न्‍याय के पुरोधा और आधुनिक बिहार के शिल्पकार के रूप में याद करते है।


बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री के रूप में उनके कृतित्व से उनके कार्यकाल को बिहार का स्वर्णकाल कहा जाता है।उनके शासनकाल में उद्योग, कृषि, शिक्षा, सिंचाई और स्वास्थ्य सहित विकास के कई उल्लेखनीय कार्य बिहार में हुए।राज्य का प्रथम बरौनी ऑयल रिफायनरी,खाद कारखाना सिंदरी और बरौनी हटिया में भारी उद्योग निगम की स्थापना,स्टील प्लांट बोकारो और बरौनी डेयरी की शुरुआत उनके कालखंड में हुआ।गंगोत्री से गंगासागर के बीच रेल सड़क पुल और राजेंद्र पुल का निर्माण भी उन्होने कराया।


भागलपुर के सबौर और रांची में एग्रीकल्चर कॉलेज,कोसी प्रोजेक्ट का निर्माण श्रीबाबू के शासनकाल में ही हुआ।बिहार के विकास का आलम ये था कि देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने जब राज्यों में प्रगति की समीक्षा की, तो बिहार उसमें अव्वल आया। बिहार की राजनीति में उनके तमाम ऐसे किस्से हैं, जो आज भी लोगों की जुबां पर रहते हैं।मौके पर कांग्रेस नेता श्री विजयशंकर पाण्डेय, मुमताज अहमद, अखिलेश्वर प्रसाद यादव उर्फ भाई जी, शैलेन्द्र सिंह, संजीव सिंह उर्फ टुन्नी सिंह, डॉ० कुमकुम सिन्हा,किरण कुशवाहा, मुनमुन जयसवाल,सतेन्द्र नाथ तिवारी, विजयकांत त्रिपाठी, राजेश कुमार,ओसैदूर रहमान खान, रमेश श्रीवास्तव, अजीत कुमार,नेयाज अहमद खां,चुमन जयसवाल,नीरज शर्मा,रंजन शर्मा, मनीष तिवारी, आशीष रंजन, प्रियरंजन कुमार सहित अन्य नेता उपस्थित रहे।


Top