Logo
Header
img

त्रिपुरा उपचुनाव में जीत पर असम के मुख्यमंत्री ने मतदाताओं को दिया धन्यवाद

 त्रिपुरा उपचुनाव में राज्य की दोनों ही विधानसभा सीटों पर उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवारों की जीत पर असम के मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्व सरमा ने त्रिपुरा के मतदाताओं को धन्यवाद दिया है।

शुक्रवार को ट्वीट करते हुए मुख्यमंत्री डॉ सरमा ने कहा कि 'प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नीतियों में निरंतर विश्वास के लिए त्रिपुरा के मतदाताओं के प्रति मेरा आभार। दोनों विधानसभा उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवारों की भारी अंतर से जीत उत्साहजनक है। बोक्सानगर सीट पर 30 हजार से अधिक मतों से जीतने पर भाजपा के तफज्जल हुसैन और धनपुर सीट पर 18,871 मतों से जीतने के लिए बिंदु देबनाथ को बधाई। दोनों ने माकपा उम्मीदवारों को हराया।'


Top