Logo
Header
img

यमुनानगर: भारतीय किसान संघ ने भगवान बलराम की जयंती मनाई

 भारतीय किसान संघ ने मंगलवार को पूरे हरियाणा में भगवान बलराम की जयंती बड़े धूमधाम से मनाई। इस कड़ी में यमुनानगर में भी अलग-अलग जगह पर भगवान बलराम की जयंती मनाई जिसमें खंड रादौर के 10 गावों के लोग एकत्रित हुए।

उन्हेड़ी गांव के समाजसेवी व आध्यात्मिक जगत से जुड़े हुए करणवीर सिंह ने बताया भगवान बलराम शेषनाग के अवतार हैं। जो पृथ्वी का भार अपने फन पर उठाए हुए हैं। भगवान बलराम उन्नत खेती करने में सबसे आगे थे। उन्होंने पृथ्वी पर उन्नत बीज व उन्नत खेती करने की प्रेरणा इंसान को दी। आज हमें उनसे प्रेरणा लेकर जहर मुक्त खेती की ओर अग्रसर होना चाहिए। हरेंद्र ने कहा कि आज हमें अपनी खेती व नौजवान पीढी को बचाना है। यही भारतीय किसान संघ का मिशन है। उन्होंने कहा कि आज नशा ग्रामीण क्षेत्रों में विकराल रूप धारण कर चुका है।

इस पर तुरंत रोक लगाई जानी चाहिए। हरियाणा के गन्ना प्रमुख प्रताप सिंह ने कहा भारतीय किसान संघ 2024 में हरियाणा में 2 लाख की सदस्यता करेगा। भारतीय किसान संघ देश हित को ध्यान में रखते हुए किसानों के लिए काम करता है। हम सभी किसानों से अपील करते हैं कि वह अपने गांव में जो बच्चे नशे की लत में पड़ चुके हैं उनको नशे से बचाए। इस काम के लिए महिलाओं को भी आगे आना चाहिए। क्योंकि नारी शक्ति हमेशा बुराइयों का नाश करने के लिए आगे रही है। हम भगवान बलराम की जयंती पर संकल्प ले की खेती को जहर मुक्त बनाएंगे वह परिवार को नशे से दूर रखेंगे। इस मौके पर बड़ी संख्या में किसानों ने हिस्सा लिया।


Top