Logo
Header
img

विश्व भारोत्तोलन चैंपियनशिप की शुरुआत

खेल के क्षेत्र में 28 मार्च 1891 एक यादगार तारीख है, जब विश्व भारोत्तलन चैम्पियनशिप की शुरुआत हुई थी। सर्वप्रथम लंदन में आयोजित इस प्रतियोगिता का खिताब इंग्लैंड के एडवर्ट लॉरेंस लेवी ने जीता। खास बात यह है कि इस शुरुआती प्रतियोगिता में केवल छह देशों के सात एथलीटों ने हिस्सा लिया था। विश्व भारोत्तलन चैम्पियनशिप एक अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता है। वर्तमान में अंतरराष्ट्रीय भारोत्तोलन महासंघ (आईडब्लूएफ) द्वारा वार्षिक तौर पर इसका आयोजन किया जाता है। हालांकि आईडब्लूएफ से पहले एक दूसरा संगठन था जिसका गठन 1905 में किया गया था। एथलीट आज कुल 20 वजन श्रेणियों (पुरुषों के लिए 10 और महिलाओं के लिए 10) में प्रतिस्पर्धा करते हैं।
अन्य अहम घटनाएंः

1561ः अकबर ने मालवा की राजधानी सांगरपुर पर हमला कर बाजबहादुर को पराजित किया।

1572ः हॉलैंड में स्पेन के सैन्य कमांडर के अत्याचारों के खिलाफ जनांदोलन शुरू हुआ।

1795ः पोलैंड का विभाजन।

1917ः प्रथम विश्वयुद्ध के दौरान महिलाओं की सेना सहायक कोर की स्थापना।

1977ः मोरारजी देसाई ने सरकार बनाई।

2000ः वेस्ट इंडीज के कोर्टनी वाल्स ने 435 विकेट लेकर कपिलदेव का रिकॉर्ड तोड़ा।

2015ः सायना नेहवाल दुनिया की नंबर एक महिला बैडमिंटन खिलाड़ी बनीं।

जन्मः

1868ः प्रसिद्ध रूसी साहित्यकार मैक्सिम गोर्की का जन्म।

1896ः गणितज्ञ और हिंदी विश्वकोष के संपादक गोरख प्रसाद का जन्म।

1986ः पॉप गायिका लेडी गागा का जन्म।

निधनः

1552ः सिखों के दूसरे गुरु, गुरु अंगद देव जी का निधन।

1943ः स्वतंत्रता कार्यकर्ता एस सत्यमूर्ति का निधन।

1969ः अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति आइजनहावर का निधन।

Top