Logo
Header
img

तस्करी कर बिहार जा रही 25 लाख की अवैध शराब के साथ एक अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

फिरोजाबाद, 21 फ़रवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जनपद में थाना रसूलपुर पुलिस टीम ने शनिवार को अंतरराज्यीय एक शराब तस्कर आरोपित को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 25 लाख की अवैध शराब बरामद की गई है। बरामद शराब हरियाणा से तस्करी कर बिहार ले जाई जा रही थी।

अपर पुलिस अधीक्षक नगर रवि शंकर प्रसाद ने बताया कि जनपद में अवैध शराब तस्करों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी के क्रम में थाना प्रभारी रसूलपुर प्रदीप कुमार पुलिस टीम के साथ आज क्षेत्र में गश्त पर थे, तभी उन्होंने सूचना पर आरोपित नरेश पुत्र बाबूलाल निवासी बायतू ग्राम सभा पंजी थाना बायतू जिला बाड़मेर राजस्थान को एक ट्रक समेत पकड़ लिया गया। ट्रक की तलाशी में 200 पेटी भिन्न भिन्न ब्राण्ड की अवैध अंग्रेजी शराब जिन पर फोर सेल इन हरियाणा ओनली लिखा हुआ है को बरामद कर लिया गया। बरामद शराब की अनुमानित कीमत लगभग 25 लाख रुपये है।

एएसपी ने बताया कि पूछताछ में आरोपित नरेश चौधरी ने बताया है कि ट्रक नम्बर यूपी 16 ईटी 2295 की इंजन व चैसिस नम्बर की जानकारी को छिपाते हुये शराब को लादकर पीपली खरखौदा हरियाणा से कानपुर होते हुए बिहार मे सप्लाई करता है। बिहार में शराब बंदी होने के कारण इससे भारी मुनाफा कमाते है।

Top