Logo
Header
img

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू

नई दिल्ली, 16 फरवरी (हि.स.)। त्रिपुरा की 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए गुरुवार सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया। 31 महिला उम्मीदवारों सहित कुल 259 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। 02 मार्च को चुनाव नतीजे आएंगे। त्रिपुरा इस साल चुनाव कराने वाला पहला राज्य बना। नागालैंड और मेघालय के लिए 27 फरवरी को मतदान होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसे लेकर ट्वीट कर त्रिपुरा के लोगों से रिकॉर्ड संख्या में मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि मैं विशेष रूप से युवाओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आह्वान करता हूं। त्रिपुरा में कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुए मतदान प्रक्रिया के दौरान चप्पे-चप्पे पर सघन नजर रखी जा रही है। चुनाव को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। महिलाएं और बुजुर्गों को मतदान केंद्रों के बाहर देखा जा रहा है। राज्य के मुख्यमंत्री माणिक साह टाउन बारडोवली निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार हैं जबकि केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक धनपुर निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रही हैं।
Top