Logo
Header
img

रामगढ़ उपचुनाव में रहेंगे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

रांची, 21 फरवरी (हि.स.)। रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव 2023 को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। पुलिस मुख्यालय के अनुसार चुनाव शांतिपूर्ण और भयमुक्त माहौल में चुनाव संपन्न हो। इसके लिए जिले में मौजूदा पुलिस बल के अलावा तीन हजार अतिरिक्त जवानों को तैनात किया जाएगा। इसमें दस कंपनी केंद्रीय अर्द्ध सैनिक बल भी शामिल हैं। रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव 27 फरवरी को है। जानकारी के अनुसार चुनाव को लेकर 280 पुलिस इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर और असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर को अलग से तैनात किया जा रहा है। जबकि 1797 सशस्त्र बल, 10 कंपनी केंद्रीय अर्द्ध सैनिक बल और 200 होमगार्ड जवानों को तैनात किया जाएगा।
Top