Logo
Header
img

'मन की बात' को उत्तराखंड में बूथ स्तर पर सुना गया

देहरादून, 30 अक्टूबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम के 94वें एपिसोड को बूथ स्तर पर सुना। इस दौरान केंद्रीय मंत्री, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्रियों, प्रदेश सरकार के मंत्रियों, सांसद, विधायक के अलावा सभी संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं तय स्थान पर शामिल हुए। रविवार सुबह देहरादून के नेहरू कॉलोनी सी ब्लॉक में 'मन की बात' कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत,सतपाल महाराज ने हिमाचल चुनाव प्रवास के चलते वहां पर स्थानीय स्तर पर कार्यक्रम को सुना गया। महेन्द्र भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री का यह उद्बोधन न केवल देश समाज को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है बल्कि वह स्वयं अपने कृतित्व से सबके सम्मुख उत्कृष्ट उदाहरण भी प्रस्तुत करते हैं। राज्य में व्यापक पैमाने में मन की बात में जनसहभागिता को शामिल होना बड़ा संदेश है। उन्होंने प्रधानमंत्री की ओर से छठ पूजा में सूर्य की उपासना के पारंपरिक अनुभव को विज्ञान से जोड़ने के प्रयासों के तहत सोलर एनर्जी को बढ़ावा देने की अपील पर उत्तराखंड में भी अधिक तेजी से इस दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम में रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं व आम लोगों ने प्रतिभाग किया। पार्टी की ओर से निर्धारित योजना अनुरूप केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने किच्छा विधानसभा के अंतर्गत पंतनगर में, पूर्व सीएम डॉक्टर रमेश पोखरियाल निशंक ने हरिद्वार ग्रामीण के चांदपुर बूथ पर, पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत देहरादून केंट की कांवली में, सांसद कल्पना सैनी ने रुड़की पश्चिम, राज्य सभा सांसद नरेश बंसल हरिद्वार लालढ़ांग, कैबिनेट मंत्री डॉक्टर प्रेम चंद अग्रवाल ऋषिकेश,सुबोध उनियाल मसूरी मण्डल,गणेश जोशी ने मसूरी सौरभ बहुगुणा देहारादून करनपुर, चन्दन रामदास काशीपुर कुंडेश्वरी, रेखा आर्य राजपुर अंबेडकर नगर में मन की बात कार्यक्रम को सुना। प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने देहारादून,करनपुर मण्डल में आयोजित ऐसे ही एक कार्यक्रम में उपस्थित लोगों से आग्रह किया कि एक अभिवावक के रूप में मोदी की ओर से सुनाए प्रेरक संस्मरणों को बताया। उन्होंने कहा कि जानकारियों को हमें अपनी दिनचर्या में यथासंभव आत्मसार करना चाहिए। इसके अतिरिक्त पार्टी के प्रदेश महामंत्री राजेंद्र बिष्ट, नैनीताल कालाडुंगी, खिलेन्द्र चौधरी काशीपुर शहर, प्रदेश उपाध्यक्ष बलवंत भौर्याल कपकोट, शैलेंद्र बिष्ट कोटद्धार भावर, नीरू देवी देहरादून ग्रामीण, प्रदेश कोशाध्यक्ष पुनीत मित्तल देहरादून राजपुर, प्रदेश मंत्री मीना गंगोला गंगोलिहाट, आदित्य चौहान देहरादून कैंट,मीरा रतुड़ी श्यामपुर मण्डल,हेमा जोशी बनवासा मण्डल,डॉक्टर लीलावती राणा नानकमतता,गुरविन्दर चंडोक काशीपुर नगर मण्डल,विकास शर्मा रुद्रपुर उत्तरी मण्डल, प्रदेश कार्यालय सचिव कौस्तुभानन्द जोशी प्रदेश मुख्यालय, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान बलबीर रोड, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी संजीव वर्मा नेहरू कॉलोनी, राजेंद्र सिंह नेगी प्रदेश मुख्यालय समेत हजारों पार्टी पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता विभिन्न बूथ स्तर के 'मन की बात' कार्यक्रम में लोगों के साथ शामिल हुए।
Top