लुधियाना 23 सितम्बर ( ) महिला आरक्षण बिल लोकसभा व राज्यसभा में पास होने की खुशी में महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष शीनू चुघ की अध्यक्षता में घंटाघर चौंक में लड्डू बांटे गए।इस मौके भाजपा के जिला अध्यक्ष रजनीश धीमान,भाजपा पंजाब की सचिव रेनू थापर विशेष रूप से उपस्थित हुए।महिला आरक्षण बिल पास होने पर महिला मोर्चा की अध्यक्ष शीनू चुघ ने लड्डू बांटते हुए कहा कि सर्वसम्मति से बिल का पास होना बहुत उत्साहित करने वाला है।इस बिल के पारित होने से जहां नारी शक्ति का प्रतिनिधित्व और मजबूत होगा, वहीं इनके सशक्तिकरण के एक नए युग की शुरुआत होगी। यह सिर्फ एक कानून नहीं है, बल्कि इसके जरिए राष्ट्र निर्माण में अमूल्य भागीदारी निभाने वाली देश की माताओं, बहनों और बेटियों को उनका अधिकार मिला है। इस ऐतिहासिक कदम से जहां करोड़ों महिलाओं की आवाज और बुलंद होगी,वहीं उनकी शक्ति, साहस और सामर्थ्य को एक नई पहचान मिलेगी।'।इस मौके रजनीश धीमान ने कहा कि उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियिम कोई सामान्य कानून नहीं है,ये नए भारत की नई लोकतांत्रिक चीज है। ये बहुत बड़ा और बहुत मजबूत कदम है। महिलाओं का जीवन स्तर सुधारने के लिए इसे देश में लाने की जो गारंटी मोदी ने दी थी, ये उसका प्रत्यक्ष प्रमाण है। महिला आरक्षण सुनिश्चित कराने की राह में तरह-तरह की बाधाएं थीं। लेकिन जब नीयत साफ होती है तो परेशानियों को पार करके भी परिणाम लाती है। ये भी अपने आप में एक रिकॉर्ड है कि कानून को सदन में इतना व्यापक समर्थन मिला। इस मौके पर पंजाब कार्यकारिणी की सदस्य राजेश्वरी गोसाई,संतोष विज,भाजपा जिला उपाध्यक्ष डा.निर्मल नय्यर,प्रेस सचिव डा.सतीश कुमार,महिला मोर्चा की महामंत्री सीमा शर्मा,ज्योति श्रीवास्तव,जिला उपाध्यक्ष संतोष अरोड़ा,भावना जिंदल,पल्लवी विनायक,रूपिंदर कौर मोंगा,सचिव रमा शर्मा,कमल शर्मा,सीमा शर्मा,रजनी,उषा शर्मा,सोनी शर्मा,सुनीता अरोड़ा आदि मौजूद थे।