Logo
Header
img

12 हजार पुलिसकर्मियों की नियुक्ति करेगी ममता सरकार

कोलकाता, 12 अक्टूबर (हि.स.)। 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले बड़ा दांव चलते हुए पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य में 12 हजार पदों पर पुलिसकर्मियों की नियुक्ति का निर्णय लिया है। हालांकि यह निर्णय एक दिन पहले ही कालीघाट स्थित मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आवास पर हुई मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया लेकिन इस बारे में बहुत विस्तार से जानकारी नहीं दी गई है। राज्य सचिवालय के एक अधिकारी ने शुक्रवार को इसका खुलासा करते हुए बताया कि पश्चिम बंगाल कैबिनेट ने राज्य पुलिस में कांस्टेबलों के रिक्त पड़े लगभग 12 हजार पदों को भरने की मंजूरी दे दी। शहरी विकास मंत्री फिरहाद हाकिम ने बताया कि 12 हजार रिक्तियों में से 8,400 पद पुरुष पुलिस कांस्टेबल जबकि 3,600 पद महिला पुलिस कांस्टेबलों के लिए हैं। यह भर्ती पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती बोर्ड के माध्यम से की जाएगी। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के जमाने में पश्चिम बंगाल में शिक्षक नियुक्ति से लेकर नगर पालिका नियुक्ति और अग्निशमन विभाग से लेकर स्वास्थ्य कर्मियों की नियुक्ति तक के मामले कोर्ट में लंबित हैं और नई नियुक्तियां हो नहीं पाई है। नियुक्ति में भ्रष्टाचार की वजह से लाखों परीक्षार्थियों का भविष्य अधर में है।
Top