Logo
Header
img

प्रदेश सरकार बाढ प्रभावितों को नहीं दे रही सहायता : जयराम ठाकुर

प्रदेश सरकार बाढ प्रभावितों को नहीं दे रही सहायता : जयराम ठाकुर

कुल्लू, 14 जुलाई (हि.स.)। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर वीरवार सुबह बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लेने भुंतर पहुंचे। जायज़ा लेने के साथ ही वह बाढ़ प्रभावितों से भी मिले और उन्हें हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया।

मीडिया से रूबरू होने पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि वह सरकार के साथ है और केंद्र सरकार से पूर्ण सहयोग मिल रहा है। प्रदेश सरकार बाढ़ पीड़ितों को त्वरित सहायता नहीं दे पा रही है। जिनके घर पूरी तरह से टूट गये हैं, उन्हें टेंट तक नहीं मिल पा रहा है। लोग सड़कों पर खाना बनाने को मजबूर हैं। ऐसे में सरकार सबसे पहले इस तरह के प्रभावितों की मूलभूत आवश्यकताओं का प्रबंध करें।

उन्होंने कहा कि भुंतर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करने के बाद दिल्ली जायेंगे ओर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिलेंगे और बाढ़ से प्रदेश को हुए नुक़सान का ब्यौरा देंगे।

जयराम ठाकुर ने कहा कि दिल्ली से लौटकर वह मनाली में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में जाएँगे। इसके बाद वह पूरे प्रदेश के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे।


Top