Logo
Header
img

चोरी का खुलासा, चार गिरफ्तार

रांची,01 मई (हि.स.)। विधानसभा थाना क्षेत्र के डोरिया टोली में बंद घर में हुई चोरी मामले का पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपितों दीपक वर्मा,जीतू कुमार पाण्डेय, प्रशांत पासवन उर्फ बोधा,एसपी० सन्स ज्वेलर्स दुकान के संचालक नितिश कुमार को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी के आभूषण, नगदी समेत अन्य सामान बरामद किये गये हैं।

सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि गत 26 अप्रैल की रात अज्ञात अपराधियों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए चोरी की घटना को अंजाम दिया था। इस संबंध में पीड़िता अंजु तिग्गा के आवेदन पर विधानसभा थाना में (कांड संख्या 37/26)दर्ज किया गया था।

मामले के जांच करने के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर हटिया डीएसपी के नेतृत्व में विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया। टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर प्रशांत पासवान को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उसने दीपक वर्मा और जीतू कुमार पाण्डेय के साथ मिलकर चोरी करने की बात स्वीकार की।

पुलिस के अनुसार,चोरी किये गये आभूषणों को धुर्वा स्थित एक ज्वेलर्स दुकान में बेचा गया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ज्वेलर्स संचालक नितिश कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपितों के पास से करीब 90 ग्राम सोना, एक लैपटॉप, दो गैस सिलेंडर, 1,05,070 रुपये नगद, दो मोबाइल फोन और एक स्कूटी बरामद की है।

मुख्य आरोपित जीतू कुमार पाण्डेय के खिलाफ पूर्व में भी कई थानों में मामले दर्ज हैं। वहीं प्रशांत पासवान का भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

Top