Logo
Header
img

जयंती पर याद किये गये पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह

वाराणसी, 05 जनवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं श्रीराम जन्मभूमि मंदिर आंदोलन के नायकों में से एक रहे कल्याण सिंह की जयंती गुरुवार को भाजपा और अन्य सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने मनाई। नई सड़क कोदई चौकी पर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष अनूप जायसवाल के नेतृत्व में जुटे कार्यकर्ताओं ने कल्याण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि कल्याण सिंह एक राष्ट्रवादी नेता थे। राममंदिर आंदोलन में उनकी भूमिका सदैव स्मरणीय रहेगी। जनसंघ से लेकर भाजपा के गठन तक संगठन में उनके योगदान को सराहा गया।
Top