Logo
Header
img

मध्य प्रदेश में आज का दिन और रात होंगे बराबर

मध्य प्रदेश में आज का  दिन और रात होंगे बराबर भोपाल, 15 मार्च (हि.स.)। साल में दो बार दिन और रात की अवधि बराबर होती है। इस घटना को खगोल विज्ञान की भाषा में इक्वीनॉक्स कहा जाता है। आमतौर पर माना जाता है कि 21 मार्च को दिन और रात की अवधि बराबर होती है, लेकिन वास्तव में ऐसा है नहीं। मध्य प्रदेश में आज (बुधवार, 15 मार्च को) दिन रात बराबर होने जा रहे हैं। भोपाल की नेशनल अवार्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने इस खगोलीय घटना के बारे में समझाते हुए बताया कि आमतौर पर दिन रात बराबर होने की घटना को 21 मार्च के इक्वीनॉक्स से जोड़ा जाता रहा है। मीडिया, पाठ्यपुस्तकें, सोशल मीडिया पर भी 20 या 21 मार्च को दिन रात बराबर होने से जोड़ा जाता है, लेकिन अब इलेक्ट्रानिक समय मापन के युग में वास्तविक तथ्य को सामने लाना जरूरी है। सारिका ने बताया कि पृथ्वी के अपने अक्ष पर झुके होते हुए सूर्य की परिक्रमा करने से वो 20 या 21 मार्च को इस स्थिति में आती है कि सूर्य की किरणें भूमध्यरेखा पर लंबवत पड़ती है। किसी भी ध्रुव का झुकाव नहीं रहता है। इस कारण पृथ्वी के सभी भागों पर दिन और रात लगभग समान होते हैं, लेकिन यह पूरी तरह समान नहीं होते हैं। इनमें लगभग 6 मिनिट का अंतर रहता है। पूरी तरह समान आपके नगर की भौगोलिक स्थिति पर निर्भर होता है। इस कारण मध्यप्रदेश के अधिकांश शहरों में 15 मार्च को दिन एवं रात बराबर होंगे। हालाकि इनमें भी कुछ सेकंड का अंतर रहेगा। सारिका ने बताया कि देश के अलग-अलग भागों में दिन रात बराबर होने की घटना अलग-अलग दिनांक को होती है। जहां दक्षिण भाग कन्याकुमारी में यह 6 मार्च को बराबर हो चुका है तो राजस्थान, बिहार में 16 मार्च को होगा। देश के उत्तरी भाग में यह 17 मार्च को होगा। उन्होंने मध्य प्रदेश के कुछ शहरों में दिन की अवधि की गणना इस प्रकार की है।
Top