Logo
Header
img

132वीं जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पंडित नेहरू को किया याद

मेरठ, 14 नवम्बर (हि.स.)। आजाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की 132वीं जयन्ती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें याद किया। उन्होंने कहा कि पंडित नेहरू ने भारत को विकास पथ पर अग्रसर किया। इसी का परिणाम है कि भारत में विकास की गंगा बह रही है। बुढ़ाना गेट स्थित कांग्रेस कार्यालय पर सोमवार को कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित करके पण्डित नेहरू को नमन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अवनीश काजला और शहराध्यक्ष जाहिद अंसारी ने की । जिलाध्यक्ष अवनीश काजला ने कहा कि पंडित नेहरू की बनाई गई विरासत पर भारत का लोकतंत्र कायम है। जिस नैनी जेल में पण्डित नहेरू ने अंग्रेजों की यातनाएं सही, उस जेल में आंदोलन के तहत 21 दिन जेल में रहने का अवसर मिला है। उनके योगदान को देश नहीं नकार सकता। शहर अध्यक्ष जाहिद अंसारी ने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि हम देश को आजाद कराने वाली पार्टी के कार्यकर्ता हैं। देश में बांधों का निर्माण, पढ़ाई के लिए आईआईटी, सेल, भेल जैसे संस्थान दिए। कांग्रेस प्रवक्ता हरिकिशन अम्बेडकर ने कहा कि तीन बार पंडित नेहरु मेरठ आये थे। विक्टोरिया पार्क में कांग्रेस के अधिवेशन को भी उन्होंने पण्डित नहेरु ने संबोधित किया था इस अवसर पर मोनिन्दर सूद, मतन सिंह टेढ़ा, तेजवीर सिंह, नवनीत नागर, सलीम पठान, हाशिम अंसारी, दीपक शर्मा, केडी शर्मा, राकेश मिश्रा, नईम राणा, हरीश त्यागी, राकेश शर्मा, रमाकान्त शर्मा, अनिल प्रेमी, सुमित विकल, डॉ. इकबाल अहमद, इशरत, मुकेश गुप्ता आदि उपस्थित रहें।
Top