Logo
Header
img

जहाँ कांग्रेस ने आंखें मूंदी वहाँ भाजपा ने कार्रवाई की भाजयुमो नेता आकाश शर्मा

रायगढ़, 23 मार्च (हि.स.)।भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रवक्ता आकाश शर्मा ने कहा कि सरकार प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और समाज को नशे के जाल से मुक्त करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है ।हाल ही में रायगढ़ सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में अफीम और अन्य नशीले पदार्थों की लगातार हो रही जब्ती यह स्पष्ट दर्शाती है कि भाजपा सरकार नशा तस्करों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है।

जिला प्रवक्ता आकाश शर्मा ने आज जारी अपने बयान में कहा कि भाजपा सरकार के आते ही नशे के खिलाफ निर्णायक और व्यापक अभियान चलाया गया है ।आज हजारों की संख्या में संदिग्ध और अवैध गतिविधियों में शामिल गाड़ियों को जब्त किया गया है ।वहीं नशे के कारोबार से जुड़े कई लोगों के अवैध निर्माणों और ठिकानों को ध्वस्त किया गया है ।यह कार्रवाई दर्शाती है कि सरकार किसी भी प्रकार के अपराध को बर्दाश्त करने के मूड में नहीं है ।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कई ऐसे मामले सामने आए हैं जिनमें सरकार ने निष्पक्ष जांच कराते हुए तत्काल प्रभाव से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की है कानून का राज स्थापित करना ही भाजपा सरकार की प्राथमिकता है। आकाश शर्मा ने कांग्रेस शासनकाल पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि उस समय नशे का कारोबार खुलेआम फल फूल रहा था यहां तक कि कांग्रेस के कार्यकाल में विधानसभा क्षेत्र तक में अफीम की खेती की जा रही थी ।लेकिन प्रशासन मौन था ।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के गठन के बाद जहां जहां अफीम की खेती पाई गई वहां तत्काल कार्रवाई करते हुए उन फसलों को नष्ट किया गया और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए गए।

Top