Logo
Header
img

भाजपा के डाॅ. मंगलेश ने सपा उम्मीदावार काजल पर बनाई 12561 मतों की बढ़त

गोरखपुर 13 मई (हि.स.)। गोरखपुर नगर निगम की मतगणना शुरू है। तीन राउंड की गणना हो चुकी है। अभी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदावार डाॅ. मंगलेश श्रीवास्तव बढ़त बनाये हुए हैं। वह समाजवादी पार्टी (सपा) की उम्मीदावार काजल निषाद से 12 हजार 561 वोटों से आगे चल रहे हैं। 

 नगर निगम गोरखपुर मेयर पद के पहले राउंड में सपा उम्मीदावार काजल निषाद को 6144 वोट मिले थे, जबकि भाजपा उम्मीदावार डाॅ. मंगलेश श्रीवास्तव ने 10 हजार 865 वोट प्राप्त कर शुरुआती दौर में ही 4721 वोट की बढ़त बना ली थी। इधर, दूसरे राउंड की गणना समाप्ति तक सपा उम्मीदावार काजल निषाद ने 12 हजार 798 वोट हसील कर लिया। लेकिन भाजपा उम्मीदावर डाॅ. मंगलेश श्रीवास्तव ने 21 हजार 328 वोट प्राप्त कर जीत को बढ़ाना जारी रखा। 

तीसरे राउंड के आते-आते सपा उम्मीदावर काजल निषाद को 18 हजार 950 वोट मिले। भाजपा उम्मीदावार डाॅ. मंगलेश श्रीवास्तव को प्राप्त 31 हजार 511 मतों के आगे काफी कम है। तीसरे राउंड तक भाजपा के डाॅ. मंगलेश श्रीवास्तव ने 12 हजार 561 मतों की बढ़त बना ली है।
Top