Logo
Header
img

बाइक सवार बदमाशों ने इंजीनियर का लूटा मोबाइल फोन

नोएडा, 18 फ़रवरी (हि.स.)। थाना फेस -1 में एक इंजीनियर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने उसका मोबाइल फोन लूट लिया है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना फेस- वन के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार मान ने बुधवार काे बताया कि बीती रात को हरिश्चंद्र पुत्र बाबूराव धवले निवासी ड्रीम पीजी हॉस्टल सेक्टर 5 हरौला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह बीती रात को सेक्टर पांच स्थित अपने ऑफिस से हरौला गांव स्थित अपनी पीजी (पेइंग गेस्ट) में पैदल जा रहे थे, तभी बाइक पर सवार होकर आए अज्ञात बदमाशों ने उनके हाथ से उनका मोबाइल फोन छीन लिया। उन्होंने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़ित के अनुसार सेक्टर- 2 स्थित कंपनी में वह इंजीनियर के रूप में काम करता है। उसने बताया कि उसके मोबाइल फोन में उसका महत्वपूर्ण डेटा और बैंकिंग की जानकारी है। उसने आशंका व्यक्त की है कि बदमाश उसके डेटा का दुरुपयोग कर सकते हैं।

Top