Logo
Header
img

जेईई एडवांस्ड 2026: एलन के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर पर रचा इतिहास

एलन जयपुर का शानदार प्रदर्शन, प्रखर शर्मा बने जयपुर सिटी टॉपर

जयपुर, 01 जून (हि.स.)। जेईई एडवांस्ड 2026 के घोषित परिणामों में एलन जयपुर के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शहर और राष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। एलन जयपुर के क्लासरूम विद्यार्थी प्रखर शर्मा ने ऑल इंडिया रैंक 69 प्राप्त कर जयपुर सिटी टॉपर बनने का गौरव हासिल किया, जबकि रुचित अग्रवाल ने ऑल इंडिया रैंक 99 के साथ जयपुर सिटी सेकंड टॉपर का स्थान प्राप्त किया। चयनिका मंडल ने ऑल इंडिया रैंक 279 हासिल कर जयपुर सिटी गर्ल्स टॉपर बनने में सफलता पाई।

एलन के जोनल हेड एवं वाइस प्रेसिडेंट अरुण जैन ने बताया कि जेईई एडवांस्ड 2026 में संस्थान के विद्यार्थियों ने विभिन्न श्रेणियों में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। संस्थान के दो विद्यार्थियों ने टॉप-100, चार ने टॉप-200, आठ ने टॉप-500, 17 ने टॉप-1000, 21 ने टॉप-1500, 26 ने टॉप-2000 तथा 53 विद्यार्थियों ने टॉप-5000 में स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने कहा कि यह सफलता एलन जयपुर की सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्था, अनुभवी फैकल्टी, नियमित मूल्यांकन प्रणाली और विद्यार्थियों की निरंतर मेहनत का परिणाम है। आने वाले वर्षों में भी संस्थान उत्कृष्ट परिणाम देकर सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करता रहेगा।

संस्थान के प्रमुख सफल विद्यार्थियों में प्रखर शर्मा ऑल इंडिया रैंक 69, रुचित अग्रवाल ऑल इंडिया रैंक 99, दक्ष सेहरा ऑल इंडिया रैंक 179, भाव्या गर्ग ऑल इंडिया रैंक 184, चयनिका मंडल ऑल इंडिया रैंक 279, लक्षित सिनसिनवार ऑल इंडिया रैंक 286, श्रेष्ठ जसोरिया ऑल इंडिया रैंक 310, नेहल जैन ऑल इंडिया रैंक 436, कोविद सिंघल ऑल इंडिया रैंक 584, दक्ष खंडेलवाल ऑल इंडिया रैंक 594, अवनीश अग्रवाल ऑल इंडिया रैंक 643, कृष जांगिड़ ऑल इंडिया रैंक 761, साहुल चौधरी ऑल इंडिया रैंक 867, जाह्नवी सिंघल ऑल इंडिया रैंक 894, आर्यन सक्सेना ऑल इंडिया रैंक 941, श्रेयश जैन ऑल इंडिया रैंक 955, चिराग सिसोदिया ऑल इंडिया रैंक 957 तथा अक्षत अग्रवाल ऑल इंडिया रैंक 1007 प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में शामिल रहे।

अरुण जैन ने बताया कि इन परिणामों के साथ एलन ने अब तक आईआईटी-जेईई में सात बार ऑल इंडिया रैंक-1 देने का रिकॉर्ड बनाया है। संस्थान ने अपने इतिहास में दूसरी बार ऑल इंडिया रैंक-1, 2 और 3 एक साथ देने की उपलब्धि दोहराई है। इससे पहले यह उपलब्धि वर्ष 2016 में हासिल की गई थी। इस वर्ष एलन के विद्यार्थियों ने देश की टॉप-10 रैंक में छह, टॉप-50 में 24 तथा टॉप-100 में 41 स्थान प्राप्त किए हैं।

राष्ट्रीय स्तर पर एलन की सफलता का नेतृत्व एलन कोटा के क्लासरूम विद्यार्थी शुभम कुमार ने किया। उन्होंने 360 में से 330 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल की। एलन के ही क्लासरूम विद्यार्थी कबीर छिल्लर ने 329 अंकों के साथ ऑल इंडिया रैंक-2 तथा जतिन चाहर ने 319 अंकों के साथ ऑल इंडिया रैंक-3 प्राप्त की। वहीं ऑल इंडिया गर्ल्स टॉपर आरोही देशपांडे ने 280 अंकों के साथ ऑल इंडिया रैंक-77 हासिल की। एलन ऑनलाइन लाइव कोर्स के विद्यार्थी यशवर्धन ने ऑल इंडिया रैंक-52 प्राप्त कर ऑनलाइन श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।

Top