Logo
Header
img

22 वीं अखिल भारतीय पुलिस जलक्रीड़ा प्रतियोगिता का आगाज

ऊना, 02 मार्च (हि. स.)। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के तहत अंदरोली में 22वीं अखिल भारतीय पुलिस जलक्रीड़ा प्रतियोगिता 2023 का शुभारंभ किया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं हिमाचल प्रदेश पुलिस को इस जल क्रीड़ा की मेजबानी करने की बधाई देता हूं। हिमाचल प्रदेश पुलिस की अपनी टीम न होते हुए भी इस चुनौती को अवसर में तब्दील किया है। उन्होंने कहा कि यह ऊना के साथ-साथ प्रदेश के लिए भी गौरव का विषय है कि राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन ऊना जिला में हो रहा है। जलक्रीड़ा से जुड़े देश भर के विख्यात खिलाड़ी आज हमारे मध्य है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से अब प्रदेश में भी जलक्रीड़ा के अवसर प्रदान होंगे। उपमुख्य मंत्री ने बताया कि ये प्रतियोगिता 5 दिन तक चलेगी जिसमें देशभर की अनेकों टीमें हिस्सा ले रही है जिसमंे देश के 19 विभिन्न राज्यों व केंद्र पुलिस बलों के 460 प्रतियोगी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता में 10 टीमें महिलाओं की भी भाग ले रही हैं। इस अखिल भारतीय स्पोर्टस प्रतियोगिता में रोईंग, कैनोईंग व कायकिंग की प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही है।
Top