जिले के कोड़ेनार थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम बड़े बोदेनार के सुकूपारा निवासी एक गर्भवती महिला पायको को सोने के दौरान एक सांप ने डस लिया। घटना के बाद महिला को उपचार के लिए मेकाज में भर्ती किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
मृतिका पायको के पति बुधु मडकामी ने बताया कि बुधवार रात 08 माह की गर्भवती पायको खाना खाकर जमीन पर सो रही थी कि करीब 12 बजे के लगभग एक सांप ने उसके बाएं कंधे के पीछे आकर डस लिया। जिसके बाद महिला के आवाज देने पर पति ने उसे उपचार के लिए पास के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया। जहां से बेहतर उपचार के लिए मेकॉज में भर्ती किया गया। इलाज के दौरान महिला ने गुरुवार को दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद महिला के पेट में पल रहा 08 माह के बच्चे की भी मौत हो गई। शव के पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया गया है।