निकटवर्ती मथानिया के उम्मेद नगर के पास में अपने घर लौट रहे एक राहगीर को पीछे से आई बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल को मथानिया सेटेलाइट अस्पताल लाया गया। मगर डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया। मथानिया पुलिस ने बताया कि घटना में हनुमान मंदिर नाईयों का बास उम्मेद नगर निवासी हड़मानराम पुत्र मांगीलाल की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसका भाई 25 साल का भगाराम एक एग्रो फर्म में काम करता है। वह 19 जुलाई की रात को फर्म काम खत्म कर घर की तरफ पैदल लौट रहा था। तब एक बाइक सवार पीछे से आया और जोरदार टक्कर मार दी। जिस पर उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे आस पास एकत्र हुए लोगों ने मथानिया के सेटेलाइट अस्पताल पहुंचाया। मगर यहां पर डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया।