Logo
Header
img

वाहन में आग लगने से व्यक्ति की मौत

अनतंनाग 13 फरवरी (हि.स.)। अनंतनाग जिले के कोकेरनाग के पंजगाम इलाके में सोमवार को एक वाहन में आग लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक व्यक्ति की पहचान पंजगाम के शब्बीर अहमद राठेर पुत्र मोहम्मद आशान राठेर के रूप में हुई है। मृतक व्यक्ति पेशे से बेकरी का काम करता था। जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह पंजगाम इलाके में एक वाहन में अचानक आग लग गई और वाहन को चला रहे व्यक्ति की जलकर मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कानूनी औपचारिकताओं के लिए अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद शव को उसके परिजनों को सौंप दिया जाएगा। वहीं पुलिस ने इस संबंध मंे मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।
Top