Logo
Header
img

सोनभद्र में अज्ञात वाहन के चपेट में आने से तेंदुआ की मौत

सोनभद्र, 16 फरवरी (हि.स.)। चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी घाटी में बुधवार की रात में वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर अज्ञात वाहन के चपेट में आने से एक ढाई वर्षीय नर तेंदुआ की मौत हो गई। वन विभाग के अनुसार बुधवार की रात में मारकुंडी घाटी में एक तेंदुआ अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। इससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। राहगीरों ने तेंदुए की मौत की खबर सबसे पहले सोशल मीडिया में डाला और वन विभाग को घटना की जानकारी दी। तेंदुआ की मौत की सुचना पर पूरे क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। देखते ही देखते घटना स्थल पर भारी भीड़ जमा हो गयी। लोग मृत तेंदुए के साथ सेल्फी लेते दिखे। घटना के सम्बंध में गुरमा वन रेंज के दरोगा एसके. दीक्षित ने बताया की मृत तेंदुआ नर है और उसकी उम्र लगभग ढाई वर्ष है। तेंदुआ के शव को गुर्मा रेंज कार्यालय पर रखा गया है। तीन डाक्टरों के पैनल द्वारा तेंदुआ के शव का पोस्टमार्टम आज गुरुवार को किया जाएगा।
Top