औरैया, 16 अक्टूबर (हि. स.)। उत्तर प्रदेश में औरैया जनपद के जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने कारागारों की संस्थागत एवं स्वतंत्र निगरानी के उद्देश्य से गठित बोर्ड ऑफ विजिटर्स में समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति के संस्थापक ‘औरैया रत्न’ आनंद नाथ गुप्ता एडवोकेट और आनेपुर स्थित वृद्धाश्रम के संस्थापक राजवर्धन शुक्ला को नामित किया है।
जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि कारागार मुख्यालय के निर्देशों और जेल विजिटर्स के संबंध में उच्चतम न्यायालय द्वारा 3 जुलाई 2026 को पारित आदेश के अनुपालन में की गई है। इसका उद्देश्य जेलों एवं सुधार गृहों की देखरेख में पारदर्शिता सुनिश्चित करना तथा औचक निरीक्षण के माध्यम से व्यवस्थाओं की निगरानी करना है।
सामाजिक कार्यकर्ताओं के बोर्ड में नामित होने पर एक विचित्र पहल सेवा समिति के सदस्यों और विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की। संस्था के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू), पर्यावरण प्रहरी मनीष पुरवार (हीरू), अखिल भारतीय पुरवार पोरवाल महासभा के जिलाध्यक्ष शिवकुमार पुरवार सचिन पोरवाल सहित अन्य लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।