Logo
Header
img

कानेपीर शाह बाबा की दरगाह पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब


कानेपीर शाह बाबा की दरगाह पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

300 साल पुरानी परंपरा में 30 हजार ने टेका माथा

हमीरपुर, 24 नवंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में बेतवा नदी किनारे स्थित कानेपीर शाह बाबा की दरगाह पर कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मंगलवार को विशाल मेला लगा। करीब 300 साल पुरानी इस परंपरा में हिंदू और मुस्लिम समुदाय के 30 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने पहुंचकर चादर चढ़ाई और मन्नतें मांगी। मेले में आसपास के गांवों के अलावा पड़ोसी जनपदों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।

कुरारा क्षेत्र के पतारा गांव के बाहर जंगल में करीब 30 फीट ऊंचाई पर स्थित इस दरगाह पर हर साल एक दिवसीय मेला लगता है। यहां कान की बीमारी से पीड़ित लोग भी मन्नत मांगने पहुंचते हैं। मान्यता है कि दरगाह पर माथा टेकने और मन्नत मांगने से कान की बीमारी से राहत मिलती है। मेले में इस बार भी बड़ी संख्या में ऐसे श्रद्धालु पहुंचे।

दरगाह की व्यवस्था देख रहे जमाल और सादाब ने बताया कि मेले में हर साल दूर-दराज से लोग आते हैं। हिंदू-मुस्लिम एकता और आपसी सौहार्द की मिसाल बने इस आयोजन को देखते हुए पुलिस बल भी तैनात रहा।

Top