Logo
Header
img

लुधियाना बस स्टैंड पर ‘Food Safety on Wheels’ की दस्तक

लुधियाना बस स्टैंड पर ‘Food Safety on Wheels’ की दस्तक: दूध के 6 सैंपलों की मौके पर जांच

लुधियाना, 10 अगस्त 2026 उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग द्वारा बस स्टैंड, लुधियाना में खाद्य परीक्षण गतिविधि आयोजित की गई।

इस दौरान कुल 6 दूध के सैंपलों की जांच ‘Food Safety on Wheels’ मोबाइल फूड टेस्टिंग वैन के माध्यम से मौके पर ही की गई। सभी सैंपलों की जांच के बाद संबंधित फूड बिजनेस ऑपरेटरों (FBOs) को टेस्ट रिपोर्ट मौके पर ही उपलब्ध करवाई गई, ताकि वे अपने खाद्य उत्पादों की गुणवत्ता एवं सुरक्षा के संबंध में तुरंत जानकारी प्राप्त कर सकें।

इसके साथ ही बस स्टैंड पर जागरूकता एवं प्रशिक्षण सत्र भी आयोजित किया गया। इस दौरान फूड बिजनेस ऑपरेटरों को खाद्य पदार्थों की स्वच्छता, सुरक्षित रख-रखाव एवं हैंडलिंग, गुणवत्ता बनाए रखने तथा खाद्य सुरक्षा मानकों की पालना के संबंध में जागरूक किया गया।

इस अवसर पर डॉ. आशीष चावला, जिला स्वास्थ्य अधिकारी, लुधियाना ने कहा कि मौके पर खाद्य पदार्थों की जांच और तुरंत टेस्ट रिपोर्ट उपलब्ध करवाने जैसी गतिविधियां फूड बिजनेस ऑपरेटरों में जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों को सुरक्षित, स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से खाद्य परीक्षण एवं जागरूकता गतिविधियां लगातार जारी रखी जाएंगी।

Top