Logo
Header
img

मुठभेड़ में दिल्ली के बदमाश को लगी गोली, घायल हालत में भर्ती

गाजियाबाद, 24 मार्च (हि.स.)। अंकुर विहार थाना पुलिस ने मुठभेड़ कर शनिवार की रात एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस द्वारा चलाई गयी गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया है। एसीपी अंकुर विहार ने बताया कि अंकुर विहार पुलिस चेकिंग अभियान चला रही थी। तभी एक मोटरसाइकिल साइकिल पर आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन वे नहीं रुके और पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरिफ सैफी पुत्र शौकत सैफी निवासी बी 54 गली नंबर 3 नियर दिलशाद मस्जिद ओल्ड मुस्तफाबाद दिल्ली घायल हो गया। जिसे पुलिस ने दबोच लिया। उसका दूसरा साथी फरार हो गया। घायल बदमाश के कब्जे से एक अवैध तमन्चा, एक जिन्दा व एक खोखा कारतूस, एक मोटरसाइकिल एवं लूटा गया मोबाइल बरामद हुए हैं। मुठभेड़ में घायल हालत में अभियुक्त को अस्पताल में भर्ती कराया है। एसीपी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में गाजियाबाद और दिल्ली में लूट एवं चोरी के कई अभियोग पंजीकृत हैं।
Top