बहराइच, 14 मई (हि. स.)। जनपद के पंडितपुरवा गांव में अचानक आग गई और थोड़ी ही देर बाद सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। तभी मकान में आग लग गई। तेज धमाके के साथ गैस सिलेंडर के चीथड़े उड़ गए। परिवार के लोगों ने भाग कर जान बचाई। धमाके की आवाज से क्षेत्र में दहशत रही।
महसी तहसील क्षेत्र के ग्राम पंडित पुरवा निवासी राम दुलारे आर्य की पत्नी जखराना देवी रविवार सुबह खाना बना रही थी। गैस सिलेंडर और गैस चूल्हे खाना बनाते समय अचानक आग लग गई। परिवार के मुताबिक पाइप लाइन में लीकेज से आग लगा। आग फैलते ही गैस सिलेंडर तेज धमाके के साथ टीन शेड के मकान की छत को फाड़कर ऊपर चला गया। आग लगने से सिलेंडर के चीथड़े उड़ गए। पूरा मकान खंडहर में तब्दील हो गया। हालांकि परिवार के लोग आग लगते ही बाहर निकल गए। जिससे सभी बाल बाल बच गए।
राम दुलारे आर्य के मकान में आग लगने से गैस सिलेंडर में इतनी तेज धमाका हुई कि क्षेत्र के लोग दहशत में आ गए। आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए।