कोलकाता, 21 जनवरी (हि.स.)। कोलकाता के उपनगरीय क्षेत्र सरशुना में रायदिघी के पास शनिवार सुबह एक लॉरी की चपेट में आने से एक महिला सिविक वॉलिंटियर की मौत हो गई। मृतका का नाम सीमा दास (44) बताया गया है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक स्कूटी महिला का पति चला रहा था और महिला पीछे बैठी थी। स्कूटी मोचीपाड़ा से रायदिघी की ओर जा रही थी। तभी स्कूटी के पीछे एक कुत्ता आ जाने से महिला का पति संतुलन खोकर स्कूटी समेत गिर गया। महिला का पति सड़क के दाहिनी ओर गिर गया महिला सड़क के बाईं ओर गिर गई। तभी पीछे से आ रही लॉरी की चेपट में महिला आ गई। इसके बाद उन्हें विद्यासागर अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।