आम आदमी पार्टी के दबाव में काम कर रही पुलिस,भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ हो रहा अन्याय — रजनीश धीमान
महिलाएं बैरिकेड पर चढ़ीं
भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस कमिश्नर कार्यालय का किया घेराव
भाजपा अध्यक्ष धीमान ने एडीसीपी को सौंपे ताले और सांकल
लुधियाना, 11 मई (News DNN) भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रजनीश धीमान के नेतृत्व में आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने लुधियाना पुलिस कमिश्नर कार्यालय के बाहर जोरदार धरना प्रदर्शन किया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।इस प्रदर्शन में पंजाब भाजपा के पूर्व सांसद अमरीक सिंह अलीवाल,महामंत्री अनिल सरीन, उपाध्यक्ष जतिंदर मित्तल,सचिव रेणु थापर,कोषाध्यक्ष गुरदेव शर्मा देबी विशेष रूप से धरना प्रदर्शन में शामिल हुए।इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस कमिश्नर कार्यालय का घेराव करते हुए एडीसीपी को प्रतीकात्मक रूप से ताले और सांकल भी सौंपे।
धरने को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष रजनीश धीमान ने कहा कि पंजाब में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है और पुलिस प्रशासन आम आदमी पार्टी के दबाव में काम कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कल आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाजपा के जिला दफ्तर का घेराव किया था और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ धक्का मुक्की की ओर भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला किया, यह सब पंजाब पुलिस कि मौजुदगी में हुआ ओर पुलिस आम आदमी पार्टी के साथ आई थी। भाजपा अध्यक्ष धीमान ने कहा आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा किए जा रहे हमलों और गुंडागर्दी पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
धीमान ने कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक तरीके से अपने हक लिए भी लड़ना जानती है और उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस प्रशासन की पक्षपातपूर्ण कार्यशैली को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इस अवसर पर बिगड़ती कानून व्यवथा और आप कार्यकर्ताओं द्वारा कल भाजपा के कार्यालय पर हुए उग्र प्रदर्शन पर अपनी नाराज़गी जताते हुए भाजपा महिला मोर्चा लुधियाना प्रधान शीनू चुघ और पंजाब राज्य की महिला मोर्चा की सेक्रेटरी रीना जैन अपने अन्य कार्यकर्ताओं के साथ बैरिकेड पर चढ़ गयी I
इस मौके पर भाजपा नेताओं ने कहा कि पंजाब की जनता आम आदमी पार्टी की नीतियों और सरकार की कार्यप्रणाली से पूरी तरह निराश हो चुकी है।
इस मौके पर भाजपा के भाजपा के जीवन गुप्ता,परवीन बंसल,पुष्पेंद्र सिंगल,दिनेश सरपाल,सुभाष डाबर,सीनियर नेता डाक्टर डी.पी खोसला,विपन सूद काका,जिला महामंत्री सरदार नरेंद्र सिंह मल्ली, डाक्टर कनिका जिंदल,यशपाल जनोत्रा,जिला उपाध्यक्ष महेश शर्मा,मनीष चोपड़ा,डा.निर्मल नय्यर,सुमन वर्मा,हर्ष शर्मा,नवल जैन, लक्की शर्मा,पार्षद दल की नेता पूनम रतड़ा,रोहित सिक्का,पार्षद सुनील मोदगिल,पल्लवी विपन विनायक,विशाल रुचि गुलाटी,गौरव जीत गोरा, सिमरन जीत सिमी,हैपी शेरपुरिया,अनिल भारद्वाज,पिंकू शर्मा,कुलवंत सिंह,राजेश मिश्रा,जतिंदर गोरियान,सरदार गुरदीप सिंह नीटू,यशपाल चौधरी,महिला मोर्चा लुधियाना की अध्यक्षा शीनू चुघ, रीना जैन,लीना टपारिया,सीमा शर्मा,राजेश्वरी गोसाई,डोली गोसाई,अंजली शर्मा,जया तायल,कमल शर्मा,निधिका डंडोना,सुरेखा,युवा मोर्चा के अध्यक्ष रवि बत्रा,जिला सचिव सतनाम सिंह सेठी,सुमित टंडन,अंकित बत्रा,सुरजीत बेदी,परवीन शर्मा,अमित डोगरा,प्रेस सचिव डा.सतीश कुमार,सोशल मीडिया सचिव राजन पांधे,कोषाध्यक्ष बॉबी जिंदल,अतुल जैन,प्रवक्ता नीरज वर्मा,संजीव चौधरी,सुरेंद्र कौशल,वरिंदर सहगल,साबिर हुसैन,हाजिब मोहम्मद सुलेमानी,सौरव कपूर,मंडलों के प्रधानों में नवीन वडेरा,केशव गुप्ता,अमित शर्मा,अशोक राणा,चिराग अरोड़ा,राजीव वर्मा,बलविंदर सयाल,रितेश जायसवाल,योगेश शर्मा,राजन शर्मा,राजेश दुग्गल,आशीष गुप्ता,दीपक डडवाल,गुरविंदर भामरा,एडवोकेट कुलदीप,अमित राय,प्रमोद कुमार,रवि चौरसिया,अंकुर वर्मा,परवीन चोपड़ा,विनोद राणा,राकेश पराशर,पीयूष चोपड़ा,रोमी मल्होत्र,,राजीव शर्मा,विनोद राणा,प्रदीप पंछी,विपन विनायक,जसदेव तिवारी,मुकेश साहनी,नीरज जैन,नवीन शर्मा,अश्वनी,मनोज चौहान,के.पी राणा,राघव अरोड़ा,मुकेश गौतम,अशोक गर्ग,धरना प्रदर्शन में महिला मोर्चा,युवा मोर्चा व भाजपा के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।