Logo
Header
img

बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर चार कार और एंबुलेंस की टक्कर में 5 लोगों की मौत, 8 घायल

मुंबई, 05 अक्टूबर (हि.स.)। मुंबई के बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर बुधवार तड़के साढ़े तीन बजे चार कार और एंबुलेंस की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में घायल 8 लोगों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया गया । यह जानकारी वर्ली पुलिस ने दी।

पुलिस के अनुसार बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर दो वाहनों की टक्कर पर एंबुलेंस बुलाई गई। सी लिंक पर तेज गति से आ रही एंबुलेंस और तेज रफ्तार अन्य कारें टकरा गईं। इन वाहनों की चपेट में 13 लोग आ गए। इनमें से 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 8 घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दो घायलों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। अभी तक मृतकों और घायलों की पहचान नहीं हो सकी है।

Top