Logo
Header
img

ढकुवाखाना में भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौके पर मौत, तीन घायल

लखीमपुर (असम), 12 नवंबर (हि.स.)। असम के ढकुवाखाना में हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए।

पुलिस ने गुरुवार काे बताया कि, मतमरा तटबंध पर तेज रफ्तार मारुति ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित गहरे गड्ढे में जा गिरी। हादसा इतना भयावह था कि कार में सवार दो युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान मरनई बेबेजिया माझगांव निवासी दुर्लभ बरुवा और बिचित्र बोरा के रूप में हुई है। दुर्घटना में घायल तीन अन्य लोगों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

इस हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है। दुर्घटना के कारणों के संबंध में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

Top