बिश्वनाथ (असम), 06 नवंबर (हि.स.)। असम के बिहाली के सेरेलिया गांव में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से इलाके में सनसनी फैल गई है।
आज मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तीनों ने कथित तौर पर चुलाई (स्थानीय रूप से तैयार देशी शराब) का सेवन किया था, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद तीनों की मौत हो गई।
घटना के बाद इलाके में चिंता और शोक का माहौल है। आशंका जताई जा रही है कि जहरीली शराब के सेवन से उनकी मौत हुई होगी। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
मृतकों की पहचान और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।