अलीपुरद्वार, 06 जनवरी (हि.स.)। कामख्यागुड़ी से फागू पिकनिक मनाने जा रही एक बस की शुक्रवार सुबह जिले के मदारीहाट अश्विन नगर इलाके में ट्रक के साथ टक्कर हो गई।
बस और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में करीब 20 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए है। घायलों में बस कंडक्टर विश्वजीत सरकार और यात्री शिखा बर्मन की हालत गंभीर होने पर अलीपुरद्वार रेफर कर दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, बस कामख्यागुड़ी से फागू पिकनिक मनाने के लिए यात्रियों के लिए जा रही थी। तभी एशियन हाईवे- 48 पर सुबह करीब साढ़े नौ बजे ट्रक से भीड़ गई। हादसा इतना जबरदस्त था की बस में बैठे सभी यात्री घायल हो गए। घटना के बाद गंभीर रूप से घायल बस कंडक्टर विश्वजीत सरकार और एक यात्री शिखा बर्मन को नजदीकी अस्पताल में भेजा गया। जहां से दोनों को अलीपुरद्वार रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।