Logo
Header
img

सड़क हादसे में युवक की मौत

दरंग (असम), 05 अक्टूबर (हि.स.)। महानवमी की रात दरंग जिला के सिपाझार में दर्दनाक हादसा हुआ। सिपाझार के हेतामतोला गांव निवासी किशोर सहरिया की सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई।

पुलिस ने बुधवार को बताया कि बीती रात बाइक (एएस-01एएल-1545) और साइकिल के बीच टक्कर में साइकिल सवार किशोर सहरिया गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, बाइक पर सवार तीन युवकों में से दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

साइकिल सवार किशोर सहरिया ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। उभरते सांस्कृतिक कार्यकर्ता किशोर सहरिया के असामयिक निधन से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Top