Logo
Header
img

रांची में पेड़ गिरने से युवक-युवती घायल

 शहर के सूचना भवन के समीप गुरुवार को एक पेड़ गिरने से बाइक से जा रहे युवक और युवती गंभीर रूप से घायल हो गये। दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जाता है कि युवक-युवती दूरदर्शन की ओर से आ रहे थे। इस बीच पेड़ गिरने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये। इस मामले की जानकारी दोनों के परिजनों को दे दी गयी है।

Top