बड़ी सादड़ी में एक महिला ने सोमवार देर रात ऑपरेशन से तीन मिनट के अंतराल में तीन बच्चों को जन्म दिया। बच्चों में एक लड़का और 2 लड़कियां हैं। तीनों बच्चों को ऑब्जर्वेशन में रखा गया हैं।
बड़ी सादड़ी सीएचसी के प्रमुख सर्जन चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ. राजीव मंगल ने बताया कि उदयपुर के वल्लभनगर के गांव मंगरी फला की रहने वाली कविता मीणा को प्रसव पीड़ा होने पर रात पौने बारह बजे भर्ती किया गया था। महिला का इलाज पहले से ही उनकी देखरेख में चल रहा था। ऑपरेशन के बाद उसने रात बारह बजकर छत्तीस मिनिट बजे लड़के को जन्म दिया, बारह बजकर सैंतीस मिनिट बजे लड़की और एक और लड़की को जन्म दिया। तीन मिनट में तीनों बच्चों का जन्म हुआ। डॉ. ने बताया कि तीनों बच्चे और मां स्वस्थ है। लड़के का वजन दो किलो सौ ग्राम, लड़की का वजन दो किलो, और तीसरी लड़की का वजन डेढ़ किलो है। बच्चों को ऑब्जर्वेशन में रखा गया है।
बच्चों के पिता मदन लाल रावत सूरत में काम करते हैं। उन्होंने बताया कि प्रेग्नेंसी के तीसरे महीने में डॉक्टर मंगल ने सोनोग्राफी कर बता दिया गया था कि पत्नी के गर्भ में तीन बच्चे है। इस बीच डॉक्टर ने उन्हें निश्चित किया कि सब कुछ नॉर्मल होगा। घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने बाहर का तला हुआ खाना नहीं खाने की सलाह दी थी। प्रोटीन युक्त घर का खाना और फल खाने के लिए कहा था। महिला के इससे पहले भी एक लड़का है। वह उदयपुर हॉस्पिटल में पैदा हुआ था।