Logo
Header
img

बेटी को ट्रेन में चढ़ाने स्टेशन आयी महिला की मौत

बरपेटा (असम), 21 जुलाई (हि.स.)। अपनी बेटी को ट्रेन में चढ़ाने स्टेशन पहुंची महिला की हुई मौत से सनसनी फैल गई है। पुलिस सूत्रों आज बताया है कि गुरुवार की रात बरपेटा स्टेशन पर मृतक महिला अपनी बेटी को विदा करने के लिए आई थी। दिल्ली के लिए रवाना होने वाली गाड़ी पर बेटी के साथ मृतक महिला भी चढ़ गई थी। 

 गाड़ी खुलने के बाद जल्दबाजी में आकर चलती ट्रेन से उतरते हुए महिला गिर गई। उसी समय ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान सूरातन नेसा के रूप में हुई है। मृतक महिला का घर गोवर्धना में बताया गया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस संदर्भ में पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Top