Logo
Header
img

वी.के.पांडियन बने ओडिशा सरकार की परिवर्तनकारी पहल के अध्यक्ष

नई दिल्ली, 24 अक्टूबर (हि.स.)। वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी वी.के. पांडियन (आई.ए.एस.) को ओडिशा की नवीन पटनायक सरकार ने अपनी महत्वाकांक्षी परियोजना 5 टी का अध्यक्ष नियुक्ति किया है। उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है। उल्लेखनीय है कि ओडिशा सरकार की प्रतिनियुक्ति पर चल रहे वी.के. पांडियन कल तक मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के निजी सचिव के तौर पर कार्यरत थे। कल ही उनकी स्वैच्छिक सेवानिवृत्त के आग्रह को केन्द्र सरकार ने स्वीकार किया था। त्यागपत्र की स्वीकारोक्ति मिलने के बाद नवीन पटनायक सरकार ने उन्हें मंगलवार (आज) को जारी नोटिफिकेशन के द्वारा ओडिशा की 5टी ( ट्रांसफॉरमेशनल इनीशिएटिव- यानि परिवर्तनकारी पहल) का अध्यक्ष नियुक्त कर दिया। उन्हें राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्री को मिलने वाले सभी अधिकार प्राप्त होंगे।
Top