वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन परिवर्तित मार्ग से चलेंगी
रांची, 02 अगस्त (हि. स.)। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन बुधवार से परिवर्तित मार्ग से चलेगी। ट्रेन संख्या 22349/22350 पटना – रांची – पटना वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन यात्रा प्रारम्भ बुधवार से अगले आदेश तक अपने निर्धारित मार्ग टाटीसिलवे - सांकी - बरकाकाना के स्थान पर परिवर्तित मार्ग टाटीसिलवे – मूरी – बरकाकाना होकर चलेगी। यह जानकारी बुधवार को रेलवे के पीआरओ ने दी।