Logo
Header
img

शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा की बड़ी बैठक, कार्यकर्ताओं से बातचीत की जिम्मेदारी तय

वाराणसी, 09 अक्टूबर (हि. स.)। वाराणसी स्थित सर्किट हाउस में आगामी शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने बड़ी बैठक कर कार्यकर्ताओं से बातचीत की जिम्मेदारी तय की। भाजपा के जिला टीम और महानगर में महामंत्रियों को सूचीबद्ध कार्यकर्ताओं से बातचीत के लिए लगाया जा रहा है।

बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित रहे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री व उत्तर प्रदेश के सह-प्रभारी जगदीश पटेल ने कहा कि भाजपा की ओर से शिक्षक एमएलसी पद पर प्रत्याशी प्रमोद मिश्रा और स्नातक एमएलसी पद पर केदारनाथ सिंह प्रत्याशी हैं। दोनों ही प्रत्याशियों को जिताने के उद्देश्य से सूचीबद्घ कार्य करना आवश्यक है। भाजपा के कार्यकर्ता एकजुट होकर अपने दोनों प्रत्याशियों को जीत तक पहुंचाएं।

क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं को पार्टी प्रत्याशी के लिए लगाने की जिम्मेदारी अपनी है। कार्यकर्ताओं से बातचीत करनी चाहिए। वहीं, कार्यकर्ताओं को अपने संबंध को छोड़कर सिर्फ भाजपा के प्रत्याशियों के लिए प्रचार करना चाहिए।

इस अवसर पर काशी क्षेत्र के प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश सिंह, क्षेत्रीय महामंत्री जगदीश त्रिपाठी, वाराणसी के जिलाध्यक्ष राम सकल पटेल, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, महानगर महामंत्री अशोक, महानगर महामंत्री अजय, महानगर महामंत्री पूजा दीक्षित व पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

Top