Logo
Header
img

अंडर-19 खेलें: ऊना ने नादौन को 26-0 से हराया

ऊना, 10 अक्तूबर(हि. स.)। मिनी स्टेडियम बसदेहड़ा में चल रही राज्य स्तरीय अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन कई रोमांचकारी मुकाबले हुए। हॉकी के मुकाबले में ऊना हॉस्टल ने नादौन हॉस्टल को 26-0 के अंतर से पराजित किया। योगा के हुए मुकाबले में शिमला ने पहला, कांगड़ा ने दूसरा स्थान पाया। तालबद्ध प्रतियोगिता में शिमला के रितिक ने पहला, हमीरपुर के निखिल ने दूसरा व कांगड़ा के सूर्यांश ने तीसरा स्थान हासिल किया।कलात्मक प्रतियोगिता में सोलन के क्षितिज ने पहा, शिमला के पियूश व कांगड़ा के कृष ने तीसरा स्थान हासिल किया।

कुश्ती के हुए मुकाबले में 49 किलोग्राम भार वर्ग में किन्नौर के इंशात ने कांगड़ा को राजपाल को, 52 किलोग्राम भार वर्ग में चम्बा के रजत ने किन्नौर के शिवा, सिरमौर के अजय ने बिलासपुर के शिवम को मंडी के अंकुश ने शिमला के परीक्षित राठौर को, कुल्लू के सन्नी ने सोलन के हर्ष को हराया। 56 किलोग्राम भार वर्ग में बिलासपुर के सूजल ने सिरमौर के संभव को, शिमला के सक्षित ने ऊना के दिमांशु को, सोलन के गौरव ने मंडी के सूर्यांश को, 60 किलोग्राम भार वर्ग में ऊना के अमित ने कुल्लू के साहिल को, मंडी के सौरव ने हमीरपुर आर्यन, सिरमौर के करण ने चम्बा के सूजल को, शिमला के रिशव ने बिलासपुर के रितेश को हराया।

64 किलोग्राम भार वर्ग में किन्नौर के अभीष ने सोलन के रवि को, बिलासपुर के साहिल ने हमीरपुर के अनिकेत को, शिमला के प्रियांशु ने ऊना के साहिल को, मंडी के उर्विश ने कांगड़ा के उपिन्द्र को, 69 किलोग्राम भार वर्ग में सोलन के गीतांशपाल ने किन्नौर के शिवा को, ऊना के सुमित ठाकुर ने बिलासपुर के रितेश को, हमीरपुर के केतन्या ने मंडी के अंशुल को हराया। 75 किलोग्राम भार वर्ग में मंडी के विश्वजीत ने सोलन के रितेश कुमार को, कांगड़ा के तृष्ण कपूर ने सिरमौर के मनीश को, ऊना के आर्यन ने बिलासपुर शुभम को हराया। वहीं 81 किलोग्राम भार वर्ग में ऊना के सूरज ने कांगड़ा के सूजल को हराया, हमीरपुर के शिवांग ने सिरमौर के अमन को, सोलन के तरुण ने बिलासपुर के हिमांशु को तथा मंडी के अनिकेत ने किन्नौर के विवेक को पराजित किया। 91 किलोग्राम भार वर्ग में मंडी के कृष ने किन्नौर के दिविज को, कुल्लू के आशीष ठाकुर ने ऊना के वंश को, बिलासपुर के अक्षित ने चम्बा के कृष्ण को हराया।

91 प्लस किलोग्राम भार वर्ग में मंडी के शिवांश ने हमीरपुर के सूर्य को, शिमला के कार्तिक ने किन्नौर के रोहित को, बिलासपुर के सौरव ने कांगड़ा के जेवलपुन को पराजित किया। हॉकी के मुकाबले में ऊना हॉस्टल ने नादौन हॉस्टल को 26-0 के अंतर से पराजित किया। योगा के हुए मुकाबले में शिमला ने पहला, कांगड़ा ने दूसरा स्थान पाया। तालबद्ध प्रतियोगिता में शिमला के रितिक ने पहला, हमीरपुर के निखिल ने दूसरा व कांगड़ा के सूर्यांश ने तीसरा स्थान हासिल किया। कलात्मक प्रतियोगिता में सोलन के क्षितिज ने पहा, शिमला के पियूश व कांगड़ा के कृष ने तीसरा स्थान हासिल किया।

Top